By wUKnGPTpayday loans uk

Login

टिप्पर की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत PDF Print E-mail
Sunday, 22 January 2012 07:18

Source : http://www.amarujala.com/city/Pithoragarh/Pithoragarh-25194-117.html

Date : January 21, 2012

  धारचूला। कालिका कस्बे में शनिवार की सुबह सीमा सड़क संगठन के टिप्पर की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को सीज कर धारचूला थाने में खड़ा कर दिया है। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। मृतक गरीब परिवार का सदस्य था। उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो गया था। उसके दो बच्चे अनाथ हो गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालिका बाजार में सड़क के किनारे चल रहे कालिका निवासी ल्वार सिंह तितियाल (50) पुत्र शेर सिंह तितियाल को सीमा सड़क संगठन के टिप्पर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ल्वार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी एमसी दुर्गापाल, उप निरीक्षक रमेश रजवार ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही टिप्पर चालक राजेंद्र कालिंदी को गिरफ्तार कर लिया। टिप्पर को पुलिस ने धारचूला थाने में खड़ा कर दिया है।
ग्राम प्रधान रमेश तितियाल और नारायण सिंह ठगुन्ना ने बताया कि मृतक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। उन्होंने मांग की कि मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कालिका बाजार में वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं। स्पीड ब्रेकर न होने के कारण इस रोड में वाहन तेज गति से भागते हैं और अक्सर इस रोड पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

 

Comments 

 
0 #4 ps bonal 2012-02-18 07:38
Villages located nearby roads are very prone to accident specially where in roads are very straight forward and NO bends.Gothi,Kalika and New Basti are very vulnerable for accdents.BRO must be approached for SPEED BREAKER to build up at the interval of 100 to 200 mtrs distance.At earlier time also road accident took place at Gothi n Kalika. I approached BRO officers based at Gothi for making speed breaker and they had assured me but so far No headway.
This is very tragic n sad news.RKS must help financial support to bereaved family immedialy .
I know family members n they r very poor.
P S BONAL
Quote
 
 
0 #3 Ajay Nabial 2012-02-15 12:09
sorry to hear this news.Yes RKS must urgently provide financial n immotional support to the orphand children.RKS Dharchula should try to get monetary compensation from DGBR.
Quote
 
 
0 #2 Krishna Rautela 2012-01-24 13:14
We are trying to find information on the particulars of the family and support from wider rung community on the internet.
Quote
 
 
+1 #1 ns napalchyal. 2012-01-24 07:09
Sad news.RKS must consider financial support to the orphaned children at an appropriate time thru Dharchula chapter.
Quote
 

Add comment


Security code
Refresh