|
Tuesday, 31 January 2012 01:19 |
|
Various figures have been reported about voting in Dharchula constituency. Dainik Jagran has reported 62.02 % and Amar Ujala also is reporting 62% voter turn out. Hope Rung and Chennapa voters have come out in big numbers and supported the Rung Candidate. Lets wait for the results on March 6th to see how we have fared.
Thanks to all the people who have worked hard in gathering support for Rung candidate.
Source : Dainik Jagran

Source : Amar Ujala
पिथौरागढ़ में 62.25 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान
|
| |
| |
| Story Update : Tuesday, January 31, 2012 12:01 AM |
पिथौरागढ़। जिले की चारों सीटों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। जिले में औसत 62.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह वर्ष 2007 में हुए मतदान के ही बराबर है। जिला मुख्यालय के भटेड़ी मतदान केंद्र के साथ ही कई मतदान केंद्रों में शाम को छह बजे से बाद तक मतदान चलता रहा। धारचूला सीट में दुर्गम क्षेत्र के 14 बूथों के मतदान का विवरण समाचार लिखे जाने तक नहीं मिला था।
जिले के सभी 504 मतदान केंद्रों में सुबह ठीक 8 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान की गति शुरू से ही तेज रही। सुबह साढ़े आठ बजे ही मतदान केंद्रों में लंबी-लंबी लाइनें लग गई। नए मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्सुकता थी। दोपहर में भी केंद्रों में लाइनें लगी रहीं। शाम को मतदान में एक बार फिर तेजी आई। जिला निर्वाचन कार्यालय ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आर राजेश कुमार के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षकों ने दिनभर चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित गंगोलीहाट सीट में 56.97 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। वहां कुल मतदाताओं की संख्या 84799 है। डीडीहाट सीट में 64.1 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। डीडीहाट में कुल मतदाता 69659 हैं। 70035 मतदाताओं वाली धारचूला सीट में 62 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी है। पिथौरागढ़ विधानसभा सीट में 65.79 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इस सीट में कुल 82888 मतदाता हैं। जिले में मतदान की असल तस्वीर मंगलवार तक ही साफ हो पाएगी। 2007 के विधानसभा चुनाव में पूरे जिले में मतदान का प्रतिशत 62.73 था। धारचूला सीट में 63.3 प्रतिशत, डीडीहाट सीट में 61.06 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 62.65 प्रतिशत, गंगोलीहाट में 56.66 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।
|
|
|
Last Updated on Tuesday, 31 January 2012 01:28 |