|
Friday, 26 April 2013 01:47 |
|

2014 रं लोगों के लिए 2010 और 2012 की भांति खास वर्ष है क्योकि उस साल गुंजी ब्यास में रं महोत्सव और RKS का AGM आयोजित किया जाएगा । 2010 व 2012 की भांति ब्यांस में भी इसे सफल आयोजन बनाना है । ब्यांस की अपनी चुनौतियाँ हैं परंतु उनसे पार पा लिया जाएगा और इसके लिए हम सब संकल्पित हैं ।
ब्यास ,दारमा या चौदास में रं महोत्सव आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य अपनी माटी और अपने लोगों से जुडने का रहा है । अतः सभी को 2014 में ब्यांस पहुचना ज़रूरी है । ब्यांस के सभी 9 गाँव के सभी लोगों को पहुंचना है। प्रत्येक परिवार से कम से कम एक सदस्य तो अवश्य ब्यांस पहुंचे ।
2014 के लिए ब्यांस के सभी लोगों के लिए RKS की ओर से यह अपील और आह्वान है -"हर घर का ताला खुले ,हर घर में चूल्हा जले "। कृपया इसे 2014 के लिए ब्यांस के भाई -बहनों का धेय -वाक्य और नारा बना लें तथा इसे असलियत में बदलें ताकि यह मात्र नारा ही बनकर ना रह जाय । श्री कैलाशपति की जय ,ब्यान्सृकी की जय हो । कृपया याद रखिये , "हर घर का ताला खुले ,हर घर में चूल्हा जले" । धन्यवाद !!!!!
|
|
Last Updated on Friday, 26 April 2013 02:55 |